Header Ads Widget

ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025 हेतु महत्वपूर्ण 25 बिंदु रजिस्ट्रेशन से लेकर पाठ्यक्रम और तैयार की महत्वपूर्ण जानकारी।

 

ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025 हेतु महत्वपूर्ण 25 बिंदु रजिस्ट्रेशन से लेकर पाठ्यक्रम और तैयार की महत्वपूर्ण जानकारी।

 

मध्य प्रदेश के समस्त प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में ओलंपियाड परीक्षा 2025 26 के आयोजन के सदर्भ में संपूर्ण दिशा निर्देश जारी।

 

ओलंपिक ओलंपियाड परीक्षा के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु हम आपसे शेयर कर रहे है 

1. ओलंपियाड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन rskmp.in पर किए जाएंगे। ( रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का वीडियो इस👇 लिंक पर क्लिक करे 

शिक्षक छात्रों के ओलंपियाड रजिस्ट्रेशन 2025 ऐसे करें

2.  ओलंपियाड के रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई से 30 जुलाई तक होगे।

3. ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए होगी।

 

4. प्राथमिक स्तर पर कक्षा 2 से  लेकर कक्षा 5 तक प्रति कक्षा तीन-तीन छात्रों के रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

5. कक्षा 2 और 3 के लिए विषय हिंदी, अंग्रेज गणित।

6. कक्षा चार और कक्षा 5 के लिए सम्मिलित विषय हिंदी अंग्रेजी गणित एवं पर्यावरण अध्ययन। 

 

7. माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6 से  कक्षा 8 के रजिस्ट्रेशन इस प्रकार होंगे



8. कक्षा 6 से 8 तक के लिए सम्मिलित विषय हिंदी अंग्रेजी संस्कृत विज्ञान गणित एवं सामाजिक विज्ञान।

9. ओलंपियाड की प्रथम परीक्षा जन शिक्षा केंद्र पर आयोजित होगी।

10. जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर कक्षा 2 से 5 तक के कुल 28 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा।

 

11. जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर कक्षा 2 से 5 के कुल 14 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएंगा ।

12. जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक विषय से दो-दो छात्रों का चयन किया जाएंगा कुल 36 छात्रों का चयन जिला परीक्षा में चयन होगा।

13. कक्षा 6 7 और 8 से एक-एक छात्र अर्थात एक विषय में 3 छात्रों का चयन किया जाएगा। कुल 6 विषयों के लिए 18 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा में किया जाएगा।

 

14. जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय रहेगा।

15. जिला स्तरीय प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए समय 1:30 घंटे का होगा।

16. जन शिक्षा केंद्र स्तरीय माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय रहेगा।

17. जिला स्तरीय माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए समय 1.30 घंटे का होगा।

 

18. ओलंपियाड की परीक्षा OMR शीट पर होगी।

19. जन शिक्षा स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 2 और कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्न होगा। जिसमें हिंदी अंग्रेजी गणित विषय के 20-20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होगे। कुल 60 प्रश्न होगे।

21. जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में कक्षा 4 और कक्षा 5 का एक प्रश्न पत्र होगा जिसमें हिंदी अंग्रेजी गणित पर्यावरण विषय के 15 - 15 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। कुल 60 प्रश्न होगे ।

 

22. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 2 और कक्षा 3 के हिंदी अंग्रेजी गणित विषयों के अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। प्रश्नों की संख्या

23. जिला स्तरीय प्रतियोगित में कक्षा 4 और कक्षा 5 के हिंदी अंग्रेजी गणित पर्यावरण विषय के अलग अलग प्रश्न पत्र होगे कुल प्रश्नों की संख्या 50 होगी।

24. जिला स्तरीय प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2 दिवसों में आयोजित होगी।

 

25. जिला स्तरीय माध्यमिक स्तर की परीक्षा 2 दिवसों में आयोजित होगी।

26. परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के समान अंक आने पर कम उम्र के छात्र का चयन किया जाएंगा।

 

       प्रतियोगिता की तैयारी हेतु पठ्यक्रम

1. कक्षा 2 और कक्षा 3 के प्रतियोगिता की तैयारी हेत कक्षा 2 और कक्षा 3 की पाठ पुस्तक से की जावे।

2. कक्षा 4 और कक्षा 5 की तैयारी हेतु कक्षा 3 से कक्षा 5 तक की पाठ्य पुस्तकों से तैयारी की जावे।

3. कक्षा 6 कक्षा 7 कक्षा 8 की प्रतियोगिता की तैयारी हेतु कक्षा 6 कक्षा 7 और कक्षा 8 की पाठ्य पुस्तकों से तैयारी कराई जावे।

 

4. कक्षा 2 से 5 के लिए अंग्रेजी भाषा हेतु World Power Championship अंतर्गत उपलब्ध सामग्री से तैयारी कराई जाएंगी।

5. सभी प्रकार के प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होगे।

 

ओलंपियाड प्रतियोगिता के संदर्भ में संपूर्ण दिशा निर्देश बारीक अध्ययन करने के लिए नीचे दी गई लिंग पर क्लिक करके आदेश डाउनलोड करें।👇

ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025 का आदेश


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ