Header Ads Widget

कर्मचारियों को फिर बढ़ेगा डीए वेतन बढ़ेगी बड़ी खुशखबरी

 कर्मचारियों को फिर बढ़ेगा डीए, वेतन बढ़ेगी, बड़ी खुशखबरी


केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत डीए 28% की वृद्धि करने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर डीए में वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर विचार मंथन चल रहा है अगर केंद्रीय कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31% हो जाएगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों के 3% डीए बढ़ोतरी की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है 

कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ेगा

फिर भी ऐसा मीडिया रिपोर्ट से ज्ञात हुआ है कि केंद्रीय कर्मचारियों का एक बार फिर डीए बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 28% डीए बढ़ाने का आदेश पूर्व में जारी किया जिसे 1 जुलाई से कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। केंद्र की तर्ज पर कई राज्यों द्वारा भी राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28% कर दिया गया है। परंतु अभी भी कई राज्य के कर्मचारियों को 28% डीए का लाभ नहीं मिल रहा है 

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अभी 12% डीए मिल रहा है

 मध्य प्रदेश के कर्मचारी काफी लंबे समय से दिए का इंतजार कर रहे हैं परंतु अभी तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते का आदेश जारी नहीं किया गया है जिससे मध्य प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष नजर आ रहा है और वह अब कर्मचारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ