ई-अटेंडेंस की टेक्निकल समस्या का समाधान लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश।
मध्य प्रदेश की स्कूल शिक्षा विभाग में हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से ई अटेंडेंस लगाने के निर्देश है। शिक्षकों को ई अटेंडेंस लगाने में कई तरह की टेक्निकल समस्याएं आ रही है। शिक्षकों की इन समस्याओं के समाधान के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
दृष्टि बाधित शिक्षको को ई अटेंडेंस लगाने में कई दिक्कतें आ रही थी , अब इनके समाधान के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समाधान जारी किया गया है।
1. दृष्टि बाधित शिक्षकों की सूची विद्यालय लॉगिन पर उपलब्ध होगी।
2. संस्था के प्रधानअध्यापक सूची को वेरीफाई करेंगे।
3. विद्यालय लॉगिन द्वारा दृष्टि बाधित शिक्षकों की ई अटेंडेंस लगाई जाएंगी।
उक्त कार्य को समय सीमा में करे।
आदेश देखे..


0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद