Header Ads Widget

कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता, एरियर्स की 6 समान किस्त , वित्त विभाग ने आदेश जारी किया।


 

कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता, एरियर्स की 6 समान किस्त , वित्त विभाग ने आदेश जारी किया।

 

मुख्य हेडलाइंस 

1. कर्मचारियों का 58% महंगाई भत्ता 

2. एरियर्स का भुगतान

3. सेवानिवृत कर्मचारियों का एरियर 

4. मृत कर्मचारियों का एरियर 

5. मूल आदेश देखे

 

विस्तार 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश आज वित्त विभाग ने जारी कर दिया। 

 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया था और इसके अधिकारिक घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई थी और इसके बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में भी रखा गया था परंतु आदेश जारी होने में विलंब हुआ और आखिरकार आज वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश प्रसारित कर दिया। 

 

वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए महंगाई भत्ते के अनुसार मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अब 1 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू किया गया है इसलिए 1 जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2025 तक का एरिया 6 सामान किस्तों में जिसमें पहली किस्त मई दूसरी किस्त जून जुलाई अगस्त सितंबर और अंतिम कैसे अक्टूबर 2026 में भुगतान की जाएगी। 

 

कर्मचारियों की वेतन में नगद भुगतान अप्रैल की वेतन जो मैं मई मिलेगी वह महंगाई भत्ता के साथ बढ़कर दी जाएगी। 

 

ऐसे शासकीय कर्मचारी जो इस अवधि के दौरान सेवानिवृत हो चुके हैं या मृत हो चुके हैं उनके महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान को लेकर वित्त विभाग ने स्पष्ट कर दिया सेवानिवृत कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का एरियर का भुगतान एक मुश्त एक किस्त के माध्यम से किया जाएगा वही मृत कर्मचारियों के नॉमिनी व्यक्ति को उक्त एरियर की पूरी राशि एक किस्त के माध्यम से भुगतान की जाएगी। 

 

वित्त विभाग ने और भी कई बातों का जिक्र किया है आदेश में तो आप मूल आदेश देखकर और बातों को स्पष्ट कर सकते हैं। 


 

इस तरह की तमाम अपडेट के लिए आप हमें फॉलो कीजिए अपने विचारों को व्यक्त कीजिए और इस लेख को अधिक से अधिक कर्मचारी शिक्षक बंधुओं को जरुर शेयर कीजिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ