Header Ads Widget

कर्मचारी हित में मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला महंगाई भत्ता 60%, 1 जनवरी से लागू, एरियर 3 समान किस्तों ने होगा।

 

कर्मचारी हित में मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला महंगाई भत्ता 60%,  1 जनवरी से लागू, एरियर 3 समान किस्तों ने होगा।


 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारी और पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ाया दीपावली से पहले मोहन सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा फैसला महंगाई भत्ते का आदेश हुआ जारी। 

 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60% कर दिया बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। जनवरी 26 से लेकर सितंबर 26 तक के 9 माह के एरियर का भुगतान तीन सामान किस्तों में नवंबर दिसंबर और जनवरी 2027 में किया जाएगा।

 

 कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का नगद भुगतान अक्टूबर माह की वेतन जो नवंबर में मिलेगी, में किया जाएंगा। सेवानिवृत्ति मृत कर्मचारियों को एरियर का भुगतान एक मुस्त के माध्यम से किया जाएगा। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में 58% महंगाई भत्ता का भुगतान किया जा रहा था महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि कर अब महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60% हो गया है ।

 

वहीं केंद्र सरकार की बात करें तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63% हो गया है अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनरो के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और यह बढ़ोतरी 60% से बढ़कर 63% कर दी गई है अर्थात वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 63% महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है मध्य प्रदेश के कर्मचारी अब 3% अंतर से बने हुए हैं।

 

महंगाई भत्ते का आदेश वित्त विभाग ने जारी किया देखे





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ