MP कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 28/04/2026
1. शाजापुर जिले की लखुंदर उच्च दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए
2. ₹155.82 करोड़ की स्वीकृति (कुल 24 ग्राम लाभान्वित होंगे, 9,200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी)
3. लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मार्गों के नवीनीकरण, कार्यालयों की स्थापना एवं मरम्मत, आवासों के अनुरक्षण तथा भू-अर्जन मुआवजा संबंधी विभिन्न योजनाओं की 16वें वित्त आयोग की अवधि (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031) तक निरंतरता हेतु लगभग ₹26,311 करोड़ की स्वीकृति
4. पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित "दिल्ली स्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रगृह योजना-2005" में संशोधन
5. (प्रतिवर्ष 100 नए विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, 50 स्नातक व 50 स्नातकोत्तर सीटें निर्धारित छात्रवृत्ति ₹1,550 से बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह योजना का लाभ पात्र पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति धारक एवं निर्धारित आय सीमा वाले विद्यार्थियों को मिलेगा)
6. गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में पी.जी. सीट वृद्धि योजना अंतर्गत ₹79.16 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
7. श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विस्तार के लिए ₹174.80 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
8. 38,901 आंगनवाड़ी भवनों में विद्युतीकरण के लिए ₹80.41 करोड़ की स्वीकृति
डॉ. मोहन यादव

0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद