Header Ads Widget

मप्र के 8.50 लाख कर्मचारियों के वेतन भत्ते HRA को लेकर बड़ी खुशखबरी

   

मप्र के 8.50 लाख कर्मचारियों के वेतन भत्ते HRA को लेकर बड़ी खुशखबरी


 
मध्य प्रदेश में 8.50 लाख कर्मचारियों के  वेतन भत्ते लेकर वित्त विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कुल तीन सदस्य है।  यह समिति कर्मचारियों के भत्ते के संबध में 2 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सीएम शिवराज सिंह चौहान के  समझ प्रस्तुत करेगी।

 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल दिनांक 25/01/2023 को क्रमांक एफ 19-02 /2023/1/4  के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।।

 
                      आदेश की भाषा क्या है देखे
राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय कार्मिकों को देय भत्तों यथा गृह भाड़ा भत्ता, यात्रा भत्ता, सचिवालयीन कार्य भत्ता आदि के पुनरीक्षण के दृष्टिगत आवश्यक सभी बिन्दुओं पर विचार करते हुये, तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निम्नानुसार समिति का गठन करता है:-

 

1 सचिव, वित्त विभाग अध्यक्ष
2 सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य
3.  उप सचिव (नियम), वित्त विभाग सदस्य

समिति सभी तथ्यों पर पूर्व विचार करते हुये अपना प्रतिवेदन दो माह की अवधि में अपर मुख्य सचिव, वित्त के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

 

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से
तथा आदेशानुसार
(श्यामबाई धुर्वे )
अवर सचिव
मध्यप्रदेश शासन,
सामान्य प्रशासन विभाग
सामान्य भोपाल, दिनांक 25/01/2023



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ