Header Ads Widget

कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता का भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री मोहना यादव को लिखा पत्र।

   

कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता का भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री मोहना यादव को लिखा पत्र।


 

भोपाल -मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी का केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है और अब चारों तरफ से सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी कर्मचारी संगठन कर रहे हैं।

 
इसी कड़ी में शासकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र शाक्य ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी केंद्र से निरंतर सुविधाओं में पीछे रहे हैं। जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

 

 मूल्य सूचकांक के अनुसार कर्मचारी सुविधाओं में निरंतर पीछे हो रहे हैं। इस कारण शासकीय कर्मचारियो को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि तत्काल प्रदेश के कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ