मध्य प्रदेश की बिजली की दरों में 10.19% की वृद्धि, उपभोक्ताओं का बिल ₹150 से ₹600 बढ़ेगा।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बढ़ने जा रही है बिजली की दरें। बिजली की दरों में तैयारी, मंजूरी मिल गई तो आम उपभोक्ताओं के बिलों पर 150 रुपए से लेकर ₹600 तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है अब हर महीने बिजली का बिल बढ़कर आ सकता है यदि सरकार ने 10.19% की वृद्धि को मंजूरी दे दी तो आम उपभोक्ताओं की जेब से आप ₹150 से लेकर ₹600 तक के बिल में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है।
इसमें ज्यादा मार ईमानदार उपभोक्ताओं की होगी जो हर महीने ईमानदारी के साथ अपना बिल जमा कर रहे हैं क्योंकि बिजली कंपनी ने कहा है कि हर 100 यूनिट पर तो 20 से 30 यूनिट का पैसा ही वसूल नहीं हो पा रहा जिसका कारण है बिजली चोरी टेक्निकल समस्या और बिजली बिल की वसूली न होना।
ऐसे में ईमानदार उपभोक्ता जो नियम से ईमानदारी से बिल जमा कर रहा है , उसकी जेब भारी पड़ सकती है क्योंकि कंपनी ने माना है कि हम 100 यूनिट पर 20 से 30 यूनिट का पैसा वसूल नहीं कर पा रहे हैं अर्थात कंपनी की कमियां अब ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ेगी।

0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद