Header Ads Widget

जनशिक्षक के 104/ विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के 23 पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु जल्दी आदेवन करे।

 

जनशिक्षक के 104/ विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के 23 पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु जल्दी आदेवन करे।

 

मुख्य हेडलाइंस 

1. जनशिक्षक के 104 पदों पर प्रतिनियुक्ति ।

2. विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के 23 पदों पर प्रतिनियुक्ति ।

3. अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष।

4. श्रेणी शिक्षक/ माध्यमिक शिक्षक 

5. कोई विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचालित न हो।

 

6. जनशिक्षक के आवेदन हेतु प्रारूप।

7. बीएसी के आवेदन हेतु प्रारूप ।

8. जनशिक्षक के रिक्त पदों की सूची।

9. बीएसी के रिक्त पदों की सूची ।

10 आवेदन की अंतिम तिथि 

 

विस्तार से देखे

कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र गुना म.प्र.

(समग्र शिक्षा अभियान)

Ph. No.07542-252212

Emai:zskguna@gmail.com

क./जि.शि.के/स्था./2026/9036 प्रति.

गुना दिनांक 17/02/2026

1. जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गुना म.प्र.

2. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड समस्त

3. संकुल प्राचार्य/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी समस्त

4. बीआरसीसी नपद शिक्षा केन्द्र समस्त

 

विषय- मीएसी/सीएसी के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में आवेदन आमंत्रित बायत्। 

संदर्भ राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल का पत्र कमांक/राशिके/स्था./2023/6048 दिनांक 17/08/20231

विषयान्तर्गत संदर्भित पत्र के कम में अनुरोध है कि, समय शिक्षा अभियान अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्रो में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पदों की पूर्ति वरियता के आधार पर खुली कांउसलिंग के माध्यम से की जाना है, अर्हताएँ निम्नवत है-

 

1. उच्च श्रेणी शिक्षक/ माध्यमिक शिक्षक ।

2. 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आयु 52 वर्ष से अधिक न हो।

३. संबंधित के विरुद्ध कोई विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचालित न हो।

 

जिला गुना अंतर्गत विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षको के पदों की स्थलवार सूची एवं आवेदन प्रारूप पत्र के साथ संलग्न है, कार्यालयीन सूचना पटल/बी.आर.सी.सी. कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करें सिर्फ गुना जिले में पदस्थ निर्धारित अर्हताएँ धारण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 

 

कांउसलिंग की प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन अपने पदस्थापना वाले जनपद शिक्षा केन्द्र में दिनांक 26/02/2026 तक प्रस्तुत कर सकते है। इसके पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेगें। विज्ञप्ति का प्रकाशन मध्यप्रदेश माध्यम भोपाल के द्वारा समाचार पत्रों में कराया गया है।

 

अतः अपने-अपने विकासखण्ड में योग्य शिक्षकों को अपने स्तर से प्रचार प्रसार एवं सूचना दी जाकर अधिक से अधिक आवेदन कराये। बीआरसीत्ती संबंधित आवेदकों से आवेदन लेने हेतु कार्यालय में कोई एक कर्मचारी की ड्यूटी लगावे तथा प्राप्त आवेदनों का एक आवक रजिस्टर संधारित करें 

 

एवं प्राप्त आवेदनों की डाटा एंट्री प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर कर संपूर्ण दस्तावेज 02/03/2026 तक इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें। निर्धारित प्रारूप भी पत्र के साथ संलग्न है।

 

जिला परियोजना समन्वयक

जिला शिक्षा केन्द्र, गुना 

गुना दिनांक 17/02/2026

पू.क./जि.शि.के./स्था./2026/9037

प्रतिलिपि-

1. संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की ओर सूचनार्थ प्रेषित ।

2. कलेक्टर जिला गुना की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित ।

 

3. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित ।

 जिला परियोजना समन्वयक 

जिला शिक्षा केन्द्र, गुना

कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र गुना

 

जनशिक्षक के आवेदन हेतु प्रारूप



बीएसी के आवेदन हेतु प्रारूप 

जनशिक्षक के रिक्त पदों की सूची


 


बीएसी के रिक्त पदों की सूची 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ