पटवारियों की विभागीय ऑनलाइन परीक्षा के निर्देश जारी।

 

कार्यालय आयुक्त भू-संसाधन प्रबन्धन मध्यप्रदेश ग्वालियर

क्रमांक-573 /10 परीक्षा/121891/2026

ग्वालियर, दिनांक-)4/05/2026

प्रति,

कलेक्टर,

भू-संसाधन प्रबंधन

जिला-समस्त

मध्यप्रदेश

 

विषयः- पटवारी Online विभागीय परीक्षा आयोजन के संबंध में निर्देश।

संदर्भ:- 1. कार्यालयीन पत्र क्र. 878/10 परीक्षा/121891/2024 ग्वालियर दिनांक 03.09.2024

2. कार्यालयीन पत्र क्र. 876/10 परीक्षा/121891/2024 ग्वालियर दिनांक 02.09.2024

3. कार्यालयीन पत्र क्र. 865/10 परीक्षा/121891/2024 ग्वालियर दिनांक 29.08.2024

4. कार्यालयीन पत्र क्र. 163/10 परीक्षा/पट. प्रशि./2024 ग्वालियर दिनांक 07.03.2024

 

विषयांकित लेख है कि शासन से प्राप्त अभिमत के क्रम में पटवारियों की Online विभागीय परीक्षा शीघ्र ही आयोजित की जाना है। इसके संबंध में Mponline द्वारा परीक्षा की तिथि निर्धारण उपरांत शीघ्र ही जिलों को सूचित किया जावेगा। इस परीक्षा के संबंध में निम्नानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें:-

 

1- परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षु पटवारियों की सूची का मिलान:-

वर्ष 2024 में यह परीक्षा 15/12/2024 को निर्धारित थी जो कतिपय कारणों से नहीं हो सकी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पटवारियों की संख्या 4786 थी। 

 

संदर्भित पत्र क्रमांक-2 एवं 3 द्वारा इस सूची का मिलान भी तत्समय तैयार सूची उपरांत कई नवीन प्रशिक्षु पटवारियों द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है। इसलिए ऐसे पटवारियों के नामों को उक्त सूची में जोड़ा गया है जिसे जिला कार्यालय स्तर से पुनः पुष्टि एवं परीक्षण की आवश्यकता है। कार्यालयीन स्तर से ऐसे प्रशिक्षु पटवारियों के नामों को जोड़ने से अब पटवारियों की सूची संख्या 5420 हो गई है। सूची संलग्न।

 

अत : इस सूची में यदि किसी पटवारी की जानकारी में संशोधन/विलोपित/नया नाम जोडना है तो कृपया पत्र के माध्यम से सूचित करने का कष्ट करें। नया नाम जोडने की स्थिति में संलग्न सूची में अंकित जानकारी में Employee Code एवं रोल नंबर (यदि पटवारी भर्ती के माध्यम से चयन हुआ हो) में से कोई एक जानकारी क्योंकि पटवारियों का ADMIT CARD जारी करने के लिए उक्त जानकारी की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त शेष सभी कॉलम भी अनिवार्य रूप से भरकर प्रेषित करें।

 

महत्वपूर्ण नोटः-

जिला कार्यालय द्वारा मुख्यालय, ग्वालियर को संपूर्ण पटवारियों की सूची प्रेषित न की जाए । केवल ऐसे ही पटवारियों की सूची पत्र के माध्यम से प्रेषित करें जिनका नाम सूची में नही हो अथवा जिनकी जानकारी में संशोधन किया जाना हो।

 

 पटवारियों के नाम के साथ संलग्न सूची में अंकित पटवारियों का सरल क्र. अनिवार्य रूप से अंकित करें। यदि किसी पटवारी का पदस्थापना जिला संशोधन हुआ है तो कृपया उपरोक्तानुसार सूचित भी किया जाए ताकि एक पटवारी का नाम सूची में एक बार ही अंकित हो।

 

मुख्यालय से तैयार 5420 पटवारियों की सूची में संशोधन मुख्यालय स्तर से ही किया जावेगा।

उक्त सूची दिनांक 30/05/2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यालयीन ईमेल clrexam@mp.gov.in पर भेजने का कष्ट करें।

 

2. विभागीय परीक्षा का पाठ्यक्रमः संदर्भित पत्र क्रमांक 4 में संलग्न अनुसूची-2 अनुसार पाठयक्रम होगा।

3. विभागीय परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधी योजनाः संदर्भित पत्र-1 अनुसार रहेगा। पुनः पत्र के साथ संलग्न ।

4. विभागीय परीक्षा के संबंध में शेष निर्देशः उपरोक्त निर्देशों के अतिरिक्त शेष निर्देश संदर्भित पत्र क्रमांक-2 एवं 3 अनुसार रहेंगे।

 

5. पटवारियों को तैयारी हेतु सूचनाः सभी जिला कार्यालय अपने-अपने जिलों से सम्मिलित होने वाले पटवारियों को इस परीक्षा की तैयारी, पाठयक्रम एवं प्रश्न पत्र संबंधी योजना से अवगत कराने के संबंध में पत्र प्राप्ति के 02 दिवस में अनिवार्य रूप से सूचित करने का कष्ट करें ताकि पटवारियों को तैयारी हेतु पर्याप्त समय मिल सके।

 

XXXXXXX 



संलग्न - उपरोक्तानुसार।

(आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन द्वारा अनुमोदित)

पृ. क्रमांक 573 1/10 परीक्षा/121891/2026

प्रतिलिपिः-1- प्रमुख सचिव म०प्र० शासन राजस्व विभाग भोपाल की ओर सादर सूचनार्थ।

2- तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन समस्त की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु।

& //2026 वास्ते आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश

 

उप आ/4

ग्वालियर, दिनांक 14/05/2026

M उप आयु 19/5/2026 वास्ते आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश