Header Ads Widget

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 50% राज्य कर्मचारियों का 46% ऐसा भेदभाव क्यों?

   

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 50% राज्य कर्मचारियों का 46% ऐसा भेदभाव क्यों?

 

मध्य प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ ही अखिल भारतीय सेवा  (IAS, IPS, IFS) के अधिकारियों का महंगाई भत्ता भी 4% और बढ़ा दिया है।

 

 अब इन्हें एक जनवरी 2024 से 46 के स्थान पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इन्हें जनवरी और फरवरी के एरियर का भुगतान मार्च का वेतन देने के बाद किया जाएगा। वहीं राज्य के कर्मचारियों को अभी जनवरी से हुई वृद्धि नहीं दी गई है।

 

प्रदेश में अभी तक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और राज्य के अधिकारी-कर्मचारी का महंगाई भत्ता एक साथ बढ़ाया जाता था। मोहन सरकार ने परिवर्तन कर दिया है।

 

निगम, मंडल के कर्मचारियों का भी बढ़ाया भत्ताः निगम, मंडल, उपक्रम और अनुदान प्राप्त संस्थानों से शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा है। जिन कर्मचारियों को चौथा वेतनमान मिल रहा है, उन्हें 40 प्रतिशत की वृद्धि और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भुगतान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ