Header Ads Widget

5 हजार से अधिक शिक्षक कर रहे क्रमोन्नति पदोन्नति का इंतजार

   

5 हजार से अधिक शिक्षक कर रहे क्रमोन्नति पदोन्नति का इंतजार

 

रीवा : जिले का शिक्षक संवर्ग काफी समय से अधिकारियों और विभागीय लिपिकों की उदासीनता और उनकी उपेक्षा का शिकार रहा है। तरह-तरह की समस्याओं से शिक्षक संवर्ग जकड़ा हुआ है। उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा।

 

 ऐसी ही एक प्रमुख समस्या उनकी क्रमोन्नति, पदोन्नति का है। काफी समय से शिक्षक क्रमोन्नति का बाट जोह रहे हैं लेकिन इस दिशा में विभागीय अधिकारियों ने अभी तक अपनी गंभीरता नहीं दिखाई। आज भी यह मामला विभाग में अटका हुआ है। करीब 5 हजार कर्मचारी प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के लिए परेशान हैं।

 

6 माह पूर्व हुआ था पत्राचार

बताया गया है कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने करीब 6 माह पूर्व पत्राचार कर सभी जिलों में प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति का आदेश जारी किया था। उक्त आदेश के कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली तो संकलित कर ली गई लेकिन इसके बाद आगे की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

 

कार्यालय में बरती जा रही उदासीनता

बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुछ ऐसे बाबू बैठे हुए हैं जिनके पास संबंधित फाइल हमेशा पेंडिंग रहती है। यही हाल क्रमोन्नति शाखा की है। संबंधित लिपिक के पास काफी समय से संबंधित शिक्षकों की फाइलें पड़ी हुई हैं। 

 

लिपिक की उदासीनता से मामला ठंडे बस्ते में है। जिला शिक्षा अधिकारियों ने भी अभी तक में कोई रुचि नहीं दिखाई। क्रमोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों ने अब नए जिला शिक्षा अधिकारी से इस दिशा में तत्काल कदम उठाते हुए प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ उठाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ