Header Ads Widget

मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारीयो का 58% महंगाई भत्ता का आदेश?

   

मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारीयो का 58% महंगाई भत्ता का आदेश?

   
मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी संगठनों की मांग है कि दीपावली से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कर्मचारियों के हित में निर्णय और महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% किया जाए।

 
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 55% से  बढ़कर 58% कर दिया गया अर्थात केंद्र सरकार के कर्मचारियों का हाल ही में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है।

 
ऐसे में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की बात करें तो वर्तमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ कर्मचारियों को दिया जा रहा है केंद्र की तुलना में 3% महंगाई भत्ता का अंतर बना हुआ है कर्मचारी संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार की कर्मचारियों की भांति मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का भी 58% महंगाई भत्ता किया जाए।

 
कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दीपावली से पहले बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और इस संदर्भ में कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को घेरने या इस विषय पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

 
अब देखना यह है कर्मचारी संगठनों की इस मांग को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार क्या दीपावली से पहले महंगाई भत्ते का आदेश जारी करेगी क्या कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा या अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

 
कर्मचारियों के 58% महंगाई भत्ते को लेकर अभी कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है अर्थात आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है यह केवल अटकल हैं और कर्मचारी संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार की कर्मचारियों के समान मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ