Header Ads Widget

गर्मी के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित।

 

गर्मी के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित।

 

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला सतना म.प्र.

क्रमांक / 43 / शिक्षा/विद्या/2026-27

                     //आदेश//

        सतना, दिनांक :- 20/04/2026

जिले में तापमान में वृद्धि होने के कारण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालयीन आदेश कमांक/27/शिक्षा/विद्या/2026-27 सतना, दिनांक 16.04.2026 के द्वारा सतना जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई./सी.बी. एस.ई./अन्य मान्य प्राप्त समस्त शालाओ के अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था, और शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य पूर्ण करेगें ।

 

दिनांक 19.04.2026 को तापमान 43 डिग्री से अधिक होने एवं आगामी दिवसो में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के कारण शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए

 

 प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई./ सी.बी.एस.ई./अन्य मान्य प्राप्त समस्त शालाओ में अध्ययनरत छात्रो के लिए दिनांक 21.04.2026 से 30.04.2026 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रो के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे 12:30 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य करेगें। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेगें ।

 

यह आदेश दिनांक 21.04.208 से प्रभावशील होगा ।

(डॉ० सतीश कुमार एस.) 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट

जिला सतना म.प्र.

सतना, दिनांक :- 20/04/2026







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ