कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% 1 जनवरी 2026 से लागू।
बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रित कर्मचारी पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया।
केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारी पेंशनरों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया मोदी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 58% महंगाई भत्ते की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसके बाद अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि कर दी गई है महंगाई भत्ता बढ़ाकर अब 60% हो गया है जो की 1 जनवरी 2026 से लागू होगा ।
क्योंकि महंगाई भत्ता 1 जनवरी से बढ़ाया गया है तो इसीलिए जनवरी-फरवरी और मार्च 3 महीने के एरियर का भुगतान कर्मचारी पेंशनरों को एक किस्त के माध्यम से किया जाएगा।
केंद्र के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारी पेंशनरों के लिए एक बड़ा फायदा होगा और इस फैसले से मोदी सरकार पर सालाना ₹6791 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद