शिक्षकों की TET परीक्षा जुलाई अगस्त में, टीईटी परीक्षा पास करो अन्यथा नौकरी से बाहर?
DPI भोपाल का आदेश
लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा शिक्षकों की टेट परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है इस पत्र के जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के शिक्षकों में टीईटी परीक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जारी की गए आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों की टीईटी परीक्षा जुलाई अगस्त माह में प्रस्तावित है।
शिक्षक संगठनों की माग
डीपीआई भोपाल के इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों में काफी निराशा है और शिक्षक संगठन यह मांग कर रहे हैं कि सरकार टीईटी परीक्षा अनिवार्य के लेकर जो सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है उसके विरुद्ध याचिका लगाए।
जगदीश यादव राज्य शिक्षक संघ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन
दूसरी तरफ राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने भी सुप्रीम कोर्ट में पुनर याचिका दाखिल करने की बात कही है उन्होंने कहा है अब हमारा संगठन सक्रिय हो जाए इस पर रणनीति बनाएं जिला स्तरों पर बैठक आयोजित करें और जल्द ही इसके संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।
परीक्षा पास करो या नौकरी से बाहर
टीईटी परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को 2 वर्ष के अंतर्गत टेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी या नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसे शिक्षक जिन्हें 5 वर्ष से कम समय रिटायरमेंट का है उन्हें टेट परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है अर्थात उन्हें परीक्षा से छूट रहेगी।



0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद