पचमढ़ी में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक के फैसले mp cabinet meeting decision.
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक पचमढ़ी में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ की गई।
मोहन सरकार की यह कैबिनेट कई मायने में खास मानी गई।
पचमढ़ी की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए कैबिनेट बैठक की महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से शेयर की गई।
कैबिनेट बैठक के फैसले
1. पचमढ़ी का वन्यजीव अभयारण्य का नाम "राजा भभूत सिंह वन्यजीव अभयारण्य होगा।
2. कैबिनेट बैठक में आज नर्मदापुरम को सौगात। लॉजिस्टिक पार्क बनाने की मंत्रिमंडल में स्वीकृति दी गई।
3. कैबिनेट बैठक में आज श्रमिकों के अधिकारों के संरक्षण के संदर्भ में लेवर law में संशोधन किया गया है, इसकी मंजूरी मंत्रिमंडल ने आज दी।
4. प्रदेश में राजस्व आयोग और भू अभिलेख आयोग दोनों को मिलाकर एक ही पद कर दिया गया अर्थात दोनों को मिलाकर एक पद ही रहेगा।
5. कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार का कदम , IIT इंदौर में एग्रोटेक HUB की स्थापना को मंजूरी ।
6. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। खंडवा ने इतिहास रचा हे।
कैबिनेट बैठक समाप्त होते ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीमंडल के सदस्यों ने एक फोटो क्लिक किया जो कि बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक दृष्टि से बड़ा ही सुंदर दिखाई दे रहा है।
कैबिनेट बैठक से पहले आमों की प्रदर्शनी लगाई गई जिससे मुख्यमंत्री ने देखा ही नहीं बल्कि आमों का स्वाद का आनंद भी उठाया । मुख्यमंत्री ने आम की पैदावार करने वाले किसानों से बातचीत भी की।
0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद