Header Ads Widget

BLO शिक्षकों को अर्जित अवकाश की पात्रता का आदेश।

 

BLO शिक्षकों को अर्जित अवकाश की पात्रता का आदेश।

 

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 158-इछावर जिला सीहोर (म०प्र०)

कमांक 238 / निर्वा०/ बी.एल.ओ./26

इछावर, दिनांक 31/12/2025

प्रति

जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीहोर 

 

विषय:-बी.एल.ओ. द्वारा ग्रीष्मावकाश में कार्य करने बावत।

उपर्युक्त विषयांतर्गत लेख है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-158 इछावर के समस्त मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बी.एल.ओ. द्वारा निम्नलिखित बिन्दुवार ग्रीष्मावकाश में कार्य किया गया है-

 

1-अप्रैल-2020 से जून-2020 के मध्य मतदाता सूची से आधार सीडिंग कार्य एवं डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य।

2-अप्रैल-2021 से जून-2021 के मध्य कोरोना टीकाकरण (वैक्सीनेशन) का कार्य।

3-अप्रैल-2022 से जुलाई-2022 के माध्थ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 का कार्य।

 

4-अप्रैल-2023 से जून-2023 के मध्य डोर-टू-डोर सर्वे एवं विधानसभा निर्वाचन-2023 का कार्य।

5-अप्रैल-2024 से जून-2024 के मध्य डोर-टू-डोर रार्वे एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 का कार्य।

6-अप्रैल-2025 से जून-2025 के मध्य डोर-टू-डोर सर्वे एवं फोटोयुक्त मतदाता सूची के अन्य कार्य।

 

अतः नियुक्त बी.एल.ओ. को पात्रतानुसार वर्षवार अर्जित अवकाश विभागीय निर्देशानुसार संबंधित कर्मचारी से जारी आदेशों की प्रति ली जाकर पात्रता का निर्धारण किये जाने हेतु वांछित जानकारी प्रेषित है।

 

अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 158-इछावर

कमांक/239/निर्वा०/ बी.एल.ओ./2026

इ‌छावर, दिनांक 31/12/2025

प्रतिलिपिः-

1. कलेक्टर महोदय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सीहोर की ओर सूचनार्थ प्रेषित।

2. विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड सीहोर / इछावर की ओर सूचनार्थ।

3. विकास खंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सीहोर / इछावर की ओर सूचनार्थ।

 

4. संबंधित संकुल प्राचार्य. की ओर सूचनार्थ।

5. संबंधित नवीन बी.एल.ओ. श्री. की ओर पालनार्थ।

6. संबंधित नवीन बी.एल.ओ. श्री.. की ओर पालनार्थ।

विभागीय अधिकारी एवं अधिकारी 158 जिला सीहोर (म०प्र०)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ