ESB (कर्मचारी चयन मंडल) भर्ती 2026 में और उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 , बीस हजार अभ्यर्थी ओवरएज।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 में आयु सीमा निर्धारण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भर्ती प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा से पहले ही ओवरएज घोषित कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 है और परीक्षा फरवरी 2026 में संभावित है, लेकिन इसके बावजूद उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है नियम तर्कहीन है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा परीक्षा में 1120 पदों पर भर्ती, लेकिन ये विसंगति भी
1. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है, लेकिन उम्र की गणना इस तारीख से नहीं की जा रही। परीक्षा की संभावित तारीख 27 फरवरी 2026 है, लेकिन इसके बावजूद आयु सीमा का निर्धारण परीक्षा वर्ष से भी नहीं किया गया।
2. 1 जनवरी 2027 को उम्र का आधार मानने से कई उम्मीदवार ओवरएज हो जाएंगे। इससे 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित हो सकते हैं।
कुल 1120 पद का वर्ग बार विवरण
सामान्य के 314 पद
ईडब्लयूएस के 98 पद
एससी के 180 पद
एसटी के 225 पद
ओबीसी के 303 पद

0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद