Header Ads Widget

मध्यप्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय।

   

मध्यप्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय। 

 

सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत उज्जैन संभाग की जल आवर्धन योजना के लिए ₹1,133.67 करोड़ धनराशि की स्वीकृति

 

अनुमानित वित्तीय भार ₹628 करोड़ धनराशि के साथ मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति-2026 की स्वीकृति (यह नीति उपग्रह निर्माण, भू-स्थानिक विश्लेषण एवं द्वाउन स्ट्रीम अनुप्रयोगों में नवाचार को बढ़ावा देगी। आगामी 5 वर्षों में ₹1,000 करोड़ का निवेश एवं 8,000 रोजगार संभावित है।

 

सोलर-सह 4 घंटे के लिए 300 मेगावॉट और सोलर सह 6 घंटे के लिए 300 मेगावॉट विद्युत प्रदाय की स्टोरेज परियोजनाओं की स्वीकृति

 

कर्तव्यपालन के दौरान शहीद रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक के परिजन हेतु श करोड़ श्रद्धा निधि की स्वीकृति

 

सांदीपनि विद्यालय योजना के तहत द्वितीय चरण में लगभग ₹3,660 करोड़ की लागत से 200 सर्व-संसाधन सम्पन्न सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति।

 

अनुमानित व्यय ₹322.34 करोड़ धनराशि के साथ शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षक, सहायक शिक्षक तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना प्रभावशील करने की स्वीकृति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ